अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों को दें अंजाम- डिप्टी सी.एम.
लखनऊ । 12 जनवरी, 2020 प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मा0 केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद अलीगढ़ में 78 करोड़ रूपये से 37 परियोजनाओं  का बटन दबाकर लोकार्पण और शिलान्यास कर जनपदवासियों को विकास की सौगात दी। लोकार्पण और शिलान्यास की श्रंखला में 4 पुल और 33 सड़कें सम्मिलित हैं। नुमाइश मैदान स्थित सभागार में  विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप समयबद्धता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कार्य समय से पूर्ण नहीं किया जाता है। तो कार्य की लागत में वृद्धि हो जाती है जिससे जनता की गाढ़ी कमाई का सही ढ़ंग से सदुपयोग नहीं हो पाता है।वहीं किये जा रहे कार्य का समुचित लाभ भी समय से जनता को प्राप्त नहीं हो पाता है।

इससे पूर्व आईटीआई परिसर में आयोजित शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मा0 उप मुख्यमंत्री जी द्वारा 52 करोड़ 50 लाख की लागत वाले 5 कार्य छर्रा-पालीमुकीमपुर और बिजौली मार्ग का चैड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, इगलास-गोंडा किमी 11 से कैमथल नगला देव् मार्ग से विजयगढ़ मार्ग, पीटीए पर सोफा नगला में मढ़ी से नगला सारस्वत मार्ग का नवनिर्माण, गाजियाबाद रेल लाइन पर बाबा आश्रम समपार फाटक पर सेतु निर्माण और करवन नदी पर पुल का लोकार्पण किया गया है । इसके साथ ही 15 करोड़ 31 लाख की 32 सड़कों का शिलान्यास किया गया, उनमें बोनई मार्ग से नगला कलवा सम्पर्क मार्ग, नगला मछरिया सम्पर्क मार्ग, दादों जिरौली आलमपुर मार्ग, नवाबपुर पेंदरा मार्ग से नगला नागर मार्ग, बोनाई मार्ग, शाहजहाँबाद सम्पर्क मार्ग से नगला रति मार्ग, रम नगला संपर्क मार्ग से नगला रति मार्ग, रम नगला सम्पर्क मार्ग, हाथरस इगलास मार्ग से सासनी इगलास मार्ग से फूलपुर मार्ग,कासगंज अतरौली कनौवी सम्पर्क मार्ग से नगला हंसी मार्ग, ऊतरा मार्ग से नगला गुलाबी, सासनी विजयगढ़ मार्ग से बिराई सम्पर्क मार्ग, रजमऊ सम्पर्क मार्ग से नगला टाल सम्पर्क मार्ग, ऊतरा मार्ग से नगला दिलाल पुर, नाले के नगला से आश्रम का नगला होते हुए नगला बरी बघियार मार्ग, सासनी अकराबाद मार्ग से बरी होते हुये बघियार मार्ग से घेर का नगला मार्ग, सासनी विजयगढ मार्ग से थिरामई सम्पर्क मार्ग, पनेठी गंगीरी मार्ग के किमी 17 से नगला चामड़ पट्टी सम्पर्क मार्ग, करहेला दभा मार्ग से दभी संपर्क मार्ग, नरौना बरला मार्ग नगला खारी से नगला गुलजार सम्पर्क मार्ग, नानऊ दादों मार्ग के किमी 12 से नगला सामंती सम्पर्क मार्ग, गाजीपुर बरला मार्ग से टिकरी सम्पर्क मार्ग, भनऊ सम्पर्क मार्ग के किमी 2 के बायीं ओर से भनऊ खुर्द सम्पर्क मार्ग, गोंडा-गोरई-बेसवाँ मार्ग के किमी 7 के दायीं ओर से भोला नगला संपर्क मार्ग, मुड़िया मार्ग से भूरिया गढ़ी सम्पर्क मार्ग आदि का शिलान्यास किया गया।