US election 2024: भारतीय मूल की निक्की 2024 में ट्रंप को देंगी चुनौती
US election 2024: अमेरिका में 2024 राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं। इस बार चुनाव में राष्ट्रपित पद के लिए भारतीय मूल की निक्की हेली भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयरी में हैं। निक्की हेली साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और ट्रंप प्रशासन के कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की दूत रह चुकी हैं। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उम्मीदवारी हासिल करने के लिए निक्की ने अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। इस बार निक्की हेली पार्टी के अंदर डोनाल्ट ट्रंप के सामने बड़ी चुनौती के रूप में नजर आ रही हैं।



इससे पहले निक्की हेली ने 2024 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वो 2024 में वाइट हाउस के लिए अपने पूर्व वॉस को खिलाफ नहीं खड़ी हो सकती हैं। निक्की हेली शोसल मीडिया पर एक वी़डियो संदेश साझा करते हुए चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की। 51 वर्षीय निक्की दक्षिण कौरोलाइन को 2 बार गवर्नर रह हुकी हैं। निक्की की दावेदारी से पहले ट्र्ंप अपनी पार्टी की तरफ से 2024 राष्ट्रपति चुनाव के अकेले दावेदार थे । हेली के एलान के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

निक्की हेली ने ट्यूटर पर अपना विडियो शेर करके कहा , “मैं निक्की हेली हूं, और मैं राष्ट्रपति चुनाव की रेस में शामिल हूं,” उन्होंने कहा, हमारे मकसद को मजबूत करने के लिए यह नई पीढ़ी के नेतृत्व का समय है. चीन और रूस आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनको चुनाव न लड़ने के लिए धमकाया जा सकता है। लेकिन मैं किसी धमकी से डरने वाली नहीं हूं, और मैं राष्ट्रपति पद के लिए दौड़ रही हूं।