Lockdown में स्काइप से चलाई जा रही है ऑनलाइन क्लास....

                                                     


नई दिल्ली: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) अब केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और सीबीएसई की मदद से स्काइप के जरिए विभिन्न कई शैक्षणिक पाठ्यक्रमों का सीधा प्रसारण प्रसारण कर रहा है। 'स्वयं' नाम के पोर्टल पर नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए वीडियो लेक्चर भी प्रसारित किए जा रहे हैं। जिन छात्रों के पास इंटरनेट के जरिए यह एजूकेशनल कार्यक्रम देखने की सुविधा नहीं है, उनके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्वयं प्रभा टीवी चैनल शुरू किया है। स्वयं प्रभा पर भी विभिन्न कक्षाओं के लिए वीडियो लेक्चर से लेकर अन्य पाठन सामग्री उपलब्ध कराई गई है।


 


केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, "लॉकडाउन के बीच भी छात्र नियमित रूप से अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। दूरदर्शन, डिश टीवी, जियो टीवी एप, यूट्यूब और डीटीएच चैनलों के माध्यम से छात्र अपनी कक्षा एवं विषय के अनुसार अपनी स्कूली पढ़ाई में मदद ले सकते हैं।"


 


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्वयं प्रभा कार्यक्रम के जरिए दूरदर्शन समेत अन्य प्रसारण केंद्रों से छात्रों को उनके सिलेबस की शिक्षा दी जा रही है। स्वयं प्रभा के ये चैनल पहले केवल सिर्फ दूरदर्शन के डीटीएच पर डिश टीवी और जियो टीवी एप पर ही उपलब्ध थे। अब टाटा स्काई और एयरटेल डीटीएच ऑपरेटरों ने तीन स्वयं प्रभा डीटीएच चैनलों को प्रसारित करने पर सहमति जता चुके हैं।