प्रतापगढ: बाइक सवार की ट्रक से टक्कर,युवक गंभीर रूप से घायल..

                                 


प्रतापगढ़:  प्रतापगढ़ के सुखपालनगर इलाके में एक बाइक सवार युवक ट्रक के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल युवक को जिलाअस्पताल ले जाया गया ।प्रतापगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के सुखपालनगर इलाके में बाइक सवार युवक सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी, टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसको गंभीर चोट आ गई। प्रत्यक्ष दर्शियों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।                                                   


ट्र्क चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने पंहुच कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया, पुलिस ट्रक चालक को पकड़ने के लिए ट्रक मालिक का पता लगा रही है। घायल युवक अपाचे गाड़ी से था जिसे पुलिस ने घटना स्थल से हटा कर किनारे करा दिया। खबर लिखे जाने तक युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी।