लखनऊ: अखिलेश यादव ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात...

                                 


लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था के लेकर शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात की।


अखिलेश यादव ने राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिल कर एक ज्ञापन सौंपा। करीब 20 मिनट की इस मुलाकात में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन दिया और राज्पाल से इस मामले में कड़ा कदम उठाने की मांग की।


इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि ये सरकार हिंदू-मुस्लिम एकता से डरी हुई है, ये जनता पर अपराधी होने का आरोप लगा रही है। यह सरकार गरीब लोगों की संपत्ति को ज़ब्त करना चाह रही है। लोगों के पहनावे पर टिप्पणी दे रही है।