केजरीवाल ने ट्विट करके लोगों से रामलीला मैदान पंहुचने की अपील..

                                                           


नई दिल्ली: रविवार को अरविंद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें, बीते चुनाव में केजरीवाल की आमआदमी पार्टी ने अच्छा परफार्मेंस करते हुए प्रचंड बहुमत प्राप्त किया । जिसके मद्दे नजर पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं, दिल्ली के रामलीला मैदान में केजरीवाल अपने मंत्री मंडल के साथ सपथ लेंगे।


आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के रूप में अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले ट्वीट कर शहर के सभी लोगों को इस अवसर पर आमंत्रित किया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "आज तीसरी बार दिल्ली के सीएम के रूप में शपथ लूंगा। अपने बेटे को आशीर्वाद देने रामलीला मैदान जरूर आइएगा।"।  केजरीवाल रामलीला मैदान में अपने छह मंत्रियों के मंत्रिमंडल के साथ शपथ ले रहे हैं। आप को दिल्ली के चुनावों में भारी जनादेश मिला। इसने 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटें जीती।