पर्यावरण को बचाने के लिए ग्रीन मैन करने जा रहे हैं 5 करोड़ी पद यात्रा, नमों गंगे होगी सहयोगी संस्था...

                                     


गाजियाबाद: ग्रीन मैन के नाम से प्रसिद्ध विजयपाल बघेल ने वातावरण में फैल रहे प्रदूषण को कम करने के लिए ग्रीन वॉल ऑफ इंडिया बनाने  के लिए 5 करोड़ी हरित पद यात्रा करने जा रहे हैं। जिसकी शुरूआत 11 दिसंबर को पोरबंदर में भूमि पूजन से होगी। जिसमें नमों गंगे ट्रस्ट सहयोगी संस्था के रूप में इस पद यात्रा में अपना योदान देगी।



6 दिसंबर शुक्रवार को विजयपाल बघेल ने नमों गंगे गाजियाबाद के सभागार में लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि “भारत में बढ़ते प्रदूषण से हो रहे प्राकृतिक असंतुलन से निदान हेतु कार्य योजनाओं का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। पर्यावरण आपातकाल की स्थिति में है दिल्ली एनसीआर में सांस लेना मुश्किल हो रहा है,हालात ये हो गए हैं कि हमारे आस-पास गैस चेंबर की स्थिति हो रही है स्थिति लगातार खराब हो रही है यही स्थिति रही तो पानी की तरह ही ऑक्सीजन सिलेंडर भी साथ लेकर चलना पड़ सकता है।“ इस समष्या के निदान के लिए ग्रीन मैन विजय पाल बघेल ने ग्रीन वॉल ऑफ इंडिया बनाने की पहल की गई है। इसके बनने से अरावली पर्वत का कवच बनकार पश्चिमी विक्षोभ के वायु दबाव में आने वाली रेगिस्तान की धूल को रोकने का काम करेगी। इसी के लिए ग्रीन मैन बघेल पोरबंदन से लेकर कुरूक्षेत्र तक 1600 किमी लंबी यात्रा करने जा रहे हैं।


 


इस जन कल्याणकारी पहल में मदद करने के लिए ग्रीन मैन ने नमों गंगे ट्रस्ट के के चेयरमैन विजय शर्मा को धन्यवाद किया और नमों गंगे संस्था के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नमो गंगे ट्रस्ट सहयोगी की भूमिका में लगातार हमारे साथ है,  संस्थान के चेयरमैन विजय शर्मा इस पूरी यात्रा में सारथी व साथी की महत्वपूर्ण भूमिका में हमारे साथ है यह हमारे लिए गर्व का विषय है। प्रकृति सेवा के मिशन में हमारा सहयोग करने के लिए पूरी नमो गंगे टीम विशेष रूप से चेयरमैन विजय शर्मा व संयोजक पंकज त्रिपाठी का आभार प्रकट करता हूं।



वहीं नमो गंगे चेयरमैन विजय शर्मा का कहना है कि इस जीवन यात्रा में नमो गंगे ट्रस्ट पूरी तरह से उनके साथ है व हर संभव सहयोग किया जाएगा यह आवाज गाजियाबाद से शुरू हो रही है यह हम सब गाजियाबाद वासियों के लिए गौरव का छड़ है। कार्यक्रम संयोजक नमो गंगे ट्रस्ट पंकज त्रिपाठी ने कहा कि ऑक्सीजन लेबल लगातार गिर रहा है, आने वाली पीढ़ी को बचाना है तो इस मुहिम को सफल बनाना होगा, यह किसी एक व्यक्ति का कार्य नही है हम सब देश वासियों को मिलकर इस अभियान में सहयोग करना होगा, जन चेतना से इस जन यात्रा को सफल बनाने का कार्य नमो गंगे ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा।